झारखंड युवा सदन के लिए गिरिडीह के कौशल का चयन
Last Updated on September 15, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। युवा सदन द्वारा रांची में आयोजित होने वाली झारखंड युवा सदन 4.0 कार्यक्रम के लिए गिरिडीह सदर प्रखंड के उदनाबाद निवासी बिरेंद्र वर्मा के पुत्र करण कौशल का चयन हुआ है।
इसकी जानकारी देते हुए करण कौशल ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से दो राउंड की चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनका चयन हुआ है। इस कार्यक्रम में पूरे राज्य भर से 150 युवाओं का चयन किया गया है।

कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर से 29 सितंबर तक होगा, जिसमें पूरे राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों से चयनित युवा भाग लेंगे। इस युवा सदन में वे अपने विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए एक विधायक के रूप में जनहित हेतु विशेष योजनाएं एवं मुद्दे प्रस्तुत करेंगे।

बताया गया कि चयनित युवा इस कार्यक्रम के माध्यम से राज्य की सदन व्यवस्था एवं राजनीति को बारीकी से समझ पायेंगे और अपने विचारों को खुलकर साझा कर पाएंगे।