GOOD NEWS: गिरिडीह में खुला E20 पेट्रोल पंप

0

Last Updated on November 27, 2023 by Gopi Krishna Verma

डीसी नमन् प्रियेश लकड़ा ने NH 114A पर सोनबाद में किया पंप का उद्घाटन

एक नज़र:

  • E20 पेट्रोल मिलने से लोगों को होगी बचत।
  • ₹90 प्रति लीटर हो सकता है प्राइज।
  • गिरिडीह के सोनबाद में कामधेनु पंप पर मिलेगा यह पेट्रोल। जिले का पहला पंप का क्रेडिट कामधेनु के नाम।
  • गिरिडीह डीसी ने किया E20 पेट्रोल पंप का उद्घाटन।
  • ग्रीन एनर्जी है यह पेट्रोल।
  • जनवरी 2023 के बाद निर्मित पेट्रोल वाहनों के लिए उपयुक्त।

गिरिडीह। बेंगाबाद के सोनबाद स्थित कामधेनु पेट्रोल पंप में सोमवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने E20 पेट्रोल का शुभारंभ किया। यह गिरिडीह जिले का पहला पेट्रोल पंप है, जहां यह सुविधा उपलब्ध है। ज्ञात हो कि भारत सरकार ने जीवाश्म ईंधन की खपत को कम करने के लिए बायो फ्यूल को पेट्रोल के साथ मिलाने के लिए इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम शुरू किया है। E20 में 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल मिश्रण को इंगित करता है। E20 में संख्या 20 पेट्रोल मिश्रण में इथेनॉल के अनुपात को दर्शाती है।

बताया पारंपरिक पेट्रोल की तुलना में E20 ईंधन के कई फायदे हैं; जैसे- यह कार्बन मोनोऑक्साइड, हाइड्रोकार्बन और नाइट्रोजन ऑक्साइड के स्तर को कम करके वाहनों के टेलपाइप उत्सर्जन को कम करता है। यह इंजन के प्रदर्शन में सुधार करता है और जंग और जमाव को रोककर रखरखाव लागत को कम करता है। यह जनवरी 2023 से निर्मित पेट्रोल गाड़ियों के लिए उपयुक्त है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *