रफ्तार का कहर: सड़क दुघर्टना में 45 वर्षीय युवक की मौत

0

Last Updated on January 7, 2024 by Gopi Krishna Verma

घटना बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच 114ए पर दामोदरडीह के पास की

गिरिडीह। शनिवार देर शाम को बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच 114ए पथ पर दामोदरडीह के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 45 वर्षीय बाइक सवार कृष्णा यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना में उनकी पत्नी गुंजरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पत्नी के साथ बेंगाबाद से जा रहा था घर: मृतक बेंगाबाद के मंगरोडीह गांव का रहनेवाला है। वह अपनी पत्नी के साथ बेंगाबाद बजार से अपने घर बाइक से वापस जा रहा था। इस बीच दामोदरडीह के आगे लाइन होटल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। स्थानीय लोग बाइक सवार को बेंगाबाद के सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। बाइक सवार की स्थिति देख उसे गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गिरिडीह सदर अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

दैनिक मजदूर था मृतक: मृतक कृष्णा अन्य प्रदेश में मजदूरी करता था। कुछ वर्षों से घर पर रहकर चॉकलेट बर्फी बेच कर अपना परिवार का जीविकोपार्जन कर रहा था। मौत के बाद कृष्णा अपने पीछे पत्नी के आलावा तीन पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए है। कृष्णा यादव की रफ्तार के कहर में हुई मौत की घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं पत्नी बेसुध पड़ी है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *