गिरिडीह के जशपुर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

0

Last Updated on September 23, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह प्रखंड के जशपुर पंचायत के ग्राम बल्हो में सोमवार को स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गिरिडीह विधायक गिरिडीह सुदिव्य कुमार सोनू के प्रतिनिधि के रूप में झामुमो नेता कृष्ण मुरारी शर्मा, गिरिडीह प्रखंड प्रमुख पुनम देवी, जशपुर पंचायत की मुखिया बुधनी देवी, मटरूखा पंचायत के मुखिया रविंद्र कुमार ने मुख्य रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरिडीह सदर प्रखंड के प्रमुख पुनम देवी ने कहा कि इस तरह की बैठकों से स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता आती है और लोग बीमारियों से बचते है।

झामुमो नेता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि सहिया साथी और सहिया दीदी के द्वारा ग्रामीणों को पीएलए बैठक कर किशोरी बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक करने का कार्य बहुत सराहनीय है। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गिरिडीह विधानसभा के विकास की जो बुनियाद एक विधायक के रूप में सुदिव्य कुमार सोनू ने डाला है वो एक उदाहरण है। और उस बुनियाद पर अगले पांच सालों में मंजिल खडा करने की जिम्मेदारी अब हमारी है। गिरिडीह के विकास का विजन सुदिव्य कुमार सोनू के पास है। उन्होंने पारा शिक्षक, सहायक पुलिस व पोषण सखी आदि के लिए किये गए कार्यों में विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की भूमिका से भी ग्रामीणों को अवगत कराया।

श्री शर्मा ने कहा कि झारखंड मंईयां सम्मान योजना और 200 युनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ 80% घरों तक पहुंचा है। बकाया बिजली बिल माफी से लोगों को चरम पर महंगाई से राहत मिली है। जशपुर पंचायत की मुखिया बुधनी देवी ने कहा कि कार्यक्रम से आर्थिक और शारीरिक नुकसान से भी लोगों को बचने का एक बहुत ही सुंदर संदेश मिलता है। मटरूखा पंचायत के मुखिया रविंद्र कुमार ने कहा कि बैठकों के आयोजन से ग्रामों में लोगों को बहुत फायदा हो रहा है, लोगों को बीमारी नहीं होती है और लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

गिरिडीह प्रखंड के बीटीटी महादेव कुमार सेन ने कार्यक्रम आयोजन के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी गांवों में सामुदायिक बैठक का आयोजन कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्राम स्वास्थ्य पोषण समिति के द्वारा दी जाती है। जिससे आम जन स्वास्थ्य सुविधा का लाभ आसानी से लेते हैं। पूरे राज्य में इस पीएलए बैठक से माता और शिशु मृत्यु दर में कमी आई है।

कार्यक्रम में सीएचओ प्रार्थना, आरूषि कुमारी, काजल कुमारी, एकजुट के डीपीसी दीपक सिन्हा, सहिया साथी मीना देवी, रिंकी देवी, सोनी देवी, सहिया दीदी निलम देवी, प्रमिला टुडू, पानमुनी देवी, तब्सुम खातुन, तलत प्रवीन, शबनम प्रवीण, ममता देवी सहित ग्रामीण बीणा देवी, रीना देवी, रीता देवी, निरंजन मंडल, राजू दास मुरलीधर, अशोक मंडल, सागर दास, चांद टुडु, श्यामलाल टुडु, नंदकिशोर सिंह आदि उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *