लू का कहर: भीषण गर्मी से लोग परेशान, पारा दोपहर में 42 डिग्री के पार

0

Last Updated on May 30, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गिरिडीह जिले में लू और भीषण गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं गुरुवार को दोपहर में तो पारा 42 डिग्री के पार चला गया।

बीते दो दिनों से पारा 40 डिग्री के पार जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में गुरुवार को जहां उच्चतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं आर्द्रता 33 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र हरनौत के मुताबिक अगले कुछ दिनों में गर्म मौसम की स्थिति से राहत की संभावना नहीं है। हीट वेब की स्थिति जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है।

अप्रैल महीने में ही मई-जून जैसी भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन के समय तो ऐसे लगता है कि आसमान से आग बरस रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर का तापमान शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। त्वचा में जलन और निर्जलीकरण का कारण बन सकता है।

इधर ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। इधर किसानों द्वारा लगया गया जेठुआ फसल में कोई राहत नही है। सारा फसल चिलचिलाती धूप से मर रहे हैं। किसानों में मायूसी छाया हुआ है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *