कायस्थों की अग्रणी संस्था राष्ट्रीय कायस्थवृन्द द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

0

Last Updated on March 19, 2024 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। ज़िले में कायस्थों की अग्रणी संस्था राष्ट्रीय कायस्थवृन्द द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

संस्था द्वारा इस वर्ष होली मिलन समारोह अजीडीह स्थित मूक बघिर स्कूल में स्कूली बच्चों के बीच मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान जहां संस्था के लोगों ने स्कूली बच्चों को गुलाल लगा कर उन्हें होली की बधाई दिया। वहीं स्कूली बच्चों ने भी संस्था के लोगों को गुलाल लगा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संस्था की ओर से सभी बच्चों को अल्पाहार व उपहार भेंट किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक भजनों का गायन कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के जिलाध्यक्ष एमके वर्मा और जिला सचिव संजीव सिन्हा सज्जन की अगुवाई में आयोजित हुआ।

जिसमें संस्था के त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी, राजेश कुमार, संजीव रंजन सिन्हा, शिवेन्द्र सिन्हा, उत्तम लाला, नवीन कुमार सिन्हा, कुमार राकेश, विकास सिन्हा, मधुबाला वर्मा, अभय सिन्हा, रंजीत सिन्हा, चंदन सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, अभय वर्मा, राजेश सिन्हा, आकाश कुमार सिन्हा, प्रांजल, पीहू के अलावे स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका, शिक्षकेत्तर कर्मचारी समेत स्कूल के सभी बच्चे मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *