झामुमो के स्थापना दिवस में तिसरी से जुटेंगे सैकड़ों कार्यकर्ता

0

Last Updated on February 18, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। ज़िले के तिसरी प्रखंड़ के पुराना अग्रवाला हाई स्कूल में जेएमएम कार्यकर्ताओं का एक बैठक किया है। जिसकी अध्यक्षता रिंकू बरनवाल और संचालन सिमोन मुर्मू ने किया।


वहीं जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष रिंकु बरनवाल ने कहा आने वाले 4 मार्च को गिरीडीह में 51वां स्थापना दिवस मनाया जायेगा। जिसको लेकर बैठक किया गया है। जिसमें तिसरी प्रखंड़ से सैकड़ों कार्यकर्त्ता पहुंचेंगे और कहा यह रैली मुख्य रूप से आक्रोश रैली रहेगा क्योंकि उनके मुख्य लोकप्रिय नेता पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को भाजपा द्वारा षड्यंत्र रच कर ईडी को जांच में लगाकर जेल भेजा गया। उसी के विरुद्ध में रैली निकालेंगे और जिससे हर हाल में भाजपा को पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को रिहाई करना पड़ेगा।

कहा पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा जो विकास कार्य किया गया है।उससे देख भाजपा में हड़कंप मचा है। जिससे देखकर भाजपा झारखंड मुक्ति मोर्चा को कमजोर करने का काम कर रहा है; लेकिन जेएमएम पार्टी डरने वाले नहीं है। इस मौके पर जेएमएम बीस सूत्री अधक्ष्य मुनीब उद्दीन, बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुरेश मरांडी, मनोज यादव, लालो मुर्मू सहित कई लोग मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *