इंडी गठबंधन प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने किया रोड शो

0

Last Updated on May 18, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शनिवार को 31 गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर इंडी गठबंधन की प्रत्याशी कल्पना सोरेन के द्वारा बेंगाबाद के कई क्षेत्रों में रोड शो किया गया। रोड शो की शुरुआत गिरिडीह कॉलेज से शुरू किया गया।

वहीं चपुआडीह के मुंडहरी चौक पर मोहम्मद शमीम के नेतृत्व में गठबंधन के कई नेताओं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। रोड शो सोनबाद से निकलकर बारासोली, कर्णपुरा, महुआर, बेंगाबाद, छोटकी खड़गडीहा, चपुआडीह, झलकडीहा, जोड़ा बंगला होते हुए गांडेय बाजार का भ्रमण करते हुए महेशमुंडा, बदडीहा व लेदा पहुंचा। इस अवसर पर जनता से इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।

बताया गया कि इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है कोडरमा लोकसभा और गांडेय विधानसभा उपचुनाव से भारी मतों से गठबंधन की प्रत्याशी विजय होगी। हर और जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है और इसको लेकर हम सभी तत्पर है।

मौके पे रोड शो में राज्यसभा सदस्य डॉक्टर सरफराज अहमद कल्पना सोरेन, गिरिडीह विधायक सुदीव्य कुमार सोनू, कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंहा, आम आदमी पार्टी नेता कृष्ण मुरारी शर्मा, सतीश केडीया समेत इंडिया गठबंधन के नेता उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *