विषैली जंतु के काटने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत

0

Last Updated on June 25, 2024 by Gopi Krishna Verma

नवडीहा। मंगलवार को नवडीहा ओपी क्षेत्र के जंगरीडीह में विषैली जंतु के काटने से एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। मृतका शिवदानी यादव की बारह वर्षीय पुत्री सुनिता कुमारी है। वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय जंगरीडीह में कक्षा छठी की छात्रा थी।

ग्रामीणों के अनुसार बच्ची खेत में गोबर फैलाने अपनी मां के साथ गई थी। वहां किसी विषैली जंतु ने उनके हाथ में काट लिया। परिजनों ने ओझा-गुनी से उनका झाड़-फूंक करवाने की कोशिश की। इसके बाद बच्ची दोपहर का खाना-खा कर सो गई। कुछ देर बाद उनके मुंह में झाग निकलने लगा। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए देवरी के बेलाटांड़ मिशन अस्पताल ले जाया जाने लगा। उसी दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *