Alert: कल जमुआ व खरगडीहा पावर हाउस से बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
Last Updated on March 9, 2025 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। कल यानी सोमवार को जमुआ व खरगडीहा पावर हाउस से संचालित सभी फीडरों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगा। उक्त जानकारी विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल जमुआ के एसडीओ राम सुंदर राम ने शनिवार शाम को दिया। उन्होंने कहा कि 11केवी/33केवी जमुआ शक्ति उपकेंद्र में मरम्मती कार्य किया जाना है।

इस कार्य हेतु दोनों पावर हाउसों में सुबह 9 से शाम 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।