बड़ी ख़बर: सोमवार को जिले के तीन प्रखंड़ों में बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति, जाने कहीं आपके प्रखंड़ तो नहीं..
Last Updated on November 3, 2024 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। जिले के तीन प्रखंड़ों देवरी, तिसरी व गावां में कल विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए जमुआ विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल जमुआ के एसडीओ प्रदीप कुमार राय ने दी।

कहा सोमवार को 33 केवी कुरुमडीहा से रानीडीह फीडर में मरम्मती का कार्य किया जाना है। उस कार्य हेतु उक्त फीडर का शट डाउन लिया जाएगा। जिसके फलस्वरूप सुबह 09:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक देवरी, गांवा, तिसरी प्रखंड अंतर्गत सभी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे होने वाली असुविधा के लिए उन्हें खेद है।