कुरुमडीहा के कार्डधारकों ने ब्लॉक में काटा बवाल, बीडीओ एवं प्रमुख को किया लिखित शिकायत
Last Updated on June 13, 2024 by Gopi Krishna Verma
जमुआ। प्रखंड में सार्वजनिक जनवितरण प्रणाली का पूरा सिस्टम ही बीमार नजर आता है। प्रायः हर पंचायत से कार्डधारकों की शिकायत रहती है कि उन्हें समय पर और सही मात्रा में राशन नही मिलता।
गुरुवार को प्रखंड़ मुख्यालय के सामने फ़तहा पंचायत के कुरुमडीहा से दर्जनाधिक कार्डधारी महिलाओं ने हो-हल्ला किया कि उन्हें डीलर अप्रैल माह से राशन नही दिया जा रहा है।
बीडीओ कमलेन्द्र सिन्हा के दफ्तर में जाकर महिलाओं ने शिकायत किया। महिलाओं ने जमुआ के प्रमुख कार्यालय में जाकर अपनी समस्याएं गिनाई और लिखित आवेदन भी दिया। महिलाओं का कहना है कि खातून महिला समूह द्वारा गांव में पीडीएस दुकान संचालित है। दुकान शकूर मियां चलाता है। वह एक बार मे दो-दो बार अंगूठा मशीन में लगवाता है। कहा की साल में 6 माह का राशन देता है।
प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव,उप प्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी, जेकेबीएस नेता रोहित दास भाजपा नेता सह पंसस प्रतिनिधि पंकज यादव, पंसस लखन हांसदा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी लड़ाई को वे कभी दबने नहीं देंगे और डीलर को नियमित राशन देना ही होगा। इस बाबत वे वरीय अधिकारियों से बात कर उक्त डीलर के विरुद्ध कार्रवाई करवाते हैं।