मुखिया महेंद्र वर्मा ने अन्नपूर्णा के समर्थन में निकाली बाइक रैली

0

Last Updated on May 18, 2024 by Gopi Krishna Verma

नवडीहा। जमुआ के सियाटांड़ में भाजपा कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के समर्थन में भव्य बाइक रैली निकाली गई।

रैली का आयोजन सियाटांड़ मुखिया सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने किया था। जिसमें कोडरमा लोकसभा चुनाव का भाजपा के चुनाव सह-संयोजक प्रणव वर्मा उपस्थित थे।

रैली में पांच सौ से अधिक बाइक शामिल था। सभी नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद व अबकी बार चार सौ पार का नारा लगाते चल रहे थे। रैली ने सियाटांड़ पंचायत के विभिन्न गांवों के साथ चिलगा के विभिन्न गांवों का भी भ्रमण किया।

इस दौरान युवा नेता राजेन्द्र वर्मा, दीनदयाल वर्मा, गोविंद वर्मा, उमेश वर्मा, आशिष वर्मा, तिलक महतो, विनय वर्मा, धनेश्वर वर्मा, शुभम कुमार, सचिन वर्मा, मंटु देव, सत्यदेव राय, किशोर कुमार, दीलीप वर्मा, अरविंद राय, मिथलेश साव, प्रसादी महतो, किशुन महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *