विद्यासागर पब्लिक स्कूल में वन्य प्राणी सप्ताह अंतर्गत प्रतियोगिता का आयोजन
Last Updated on October 5, 2024 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। शनिवार को वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग जमुआ के सौजन्य से वन्य प्राणी सप्ताह 2024 के उपलक्ष्य में जमुआ वन क्षेत्र पदाधिकारी संजय संत वनरक्षक वनपाल कुमार मंगलम, विनय कुमार, अविनाश कुमार एवं आसिफ अंसारी के उपस्थिति में विद्यासागर पब्लिक स्कूल चोरपोको में स्कूली बच्चों के द्वारा चित्रांकन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यासागर पब्लिक स्कूल चोरपोको के अष्टम नवम एवं दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यासागर स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा ने जमुआ वन क्षेत्र के पदाधिकारियों की प्रशंसा करते हुए उन लोगों को धन्यवाद दिया। बच्चों को पर्यावरण के प्रति हमेशा सजग रहने का शुभसंदेश देते हुए कहा की वन ही जीवन है। हमें सदैव वन एवं वन प्राणियों की रक्षा करनी चाहिए।

मौके पर निदेशक महेंद्र प्रसाद वर्मा एवं शिक्षक उदय प्रसाद, पवन कुमार, संजय कुमार, अजय कुमार यादव, लगनदेव कुमार यादव, चंद्रकांत शर्मा, विकास कुमार वर्मा, अनिल राय, विवेकानंद पांडेय, मोईन वारिस, सुजीत कुमार वर्मा, शीतल कुमारी, वास्तिक कुमारी उपस्थित थे।