दयानंद निरंजन उर्फ मंटू पासवान ने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लडने के लिए किया आवेदन

0

Last Updated on August 28, 2024 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। प्रखंड के पोनी के दयानंद निरंजन उर्फ मंटू पासवान ने बुधवार को जमुआ प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। वे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मिले।

कांग्रेस प्रखंड कमिटी के वरीय सदस्यों से पार्टी संगठन को मजबूत करने की बात कही।उन्होंने कहा कि वे जन जन तक पार्टी के सिद्धांतो और नीतियों को पहुंचाएंगे। कहा कि जमुआ में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अल्प संख्यकों, दलितों, पिछड़ों के साथ-साथ सामान्य वर्ग के हितों की अनदेखी की गई है।

कहा कि कांग्रेस ही सबको लेकर चल सकते हैं। कहा की वे सरकारी सेवा में थे। रिटायर्ड होने के बाद वे जनसेवा से जुड़ना चाहते हैं। कहा की वे पार्टी आलाकमान के पास बकायदा आवेदन कर चुके हैं। वे रात दिन क्षेत्र में लगे है। जनता का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

मौके पर पार्टी के दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *