कांग्रेस की बैठक में दर्जनाधिक युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

0

Last Updated on September 11, 2024 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। प्रखंड के सिहोडीह कोदम्बरी चौक पर बुधवार को कांग्रेस की बैठक हुई जिसमें दर्जन भर युवाओं ने विभिन्न दलों को छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली।

अगुवाई कांग्रेस के जमुआ विधानसभा के नेता अनिल चौधरी ने किया। बैठक की अध्यक्षता जमुआ प्रखंड कमिटी में कांग्रेस के अध्यक्ष महाशर इमाम ने किया।बैठक में अनिल चौधरी ने कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों की जमकर तारीफ की।

युवाओं ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस का दामन थामा। जिसे प्रखंड अध्यक्ष ने पार्टी का झंडा थमाकर पार्टी में स्वागत किया।देवरी के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा की कांग्रेस ही देश के सभी लोगों को साथ लेकर चल सकती है।

कहा जबतक कांग्रेस सत्ता में रही जातीय विद्वेष, वैमनश्यता और भेद भाव बढ़ने नहीं दिया। कहा कि युवा कांग्रेस से जुड़े सभी का स्वागत है। बैठक में विभिन्न दलों को छोड़ कांग्रेस में आने वालों में धनेश्वर मंडल, संतोष वर्मा, अरुण दूबे, बासुदेव यादव, मनोहर सिंह, महेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह, रंजीत मंडल, प्रदीप पंडित, बबलू मंडल, सच्चिदानंद मंडल, नन्हकू विश्वकर्मा, पिंटू अंसारी मुख्य हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *