दुर्गा पूजा समिति की बैठक सम्पन्न
Last Updated on September 11, 2024 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। प्रखंड के रेम्बा में दुर्गा पूजा समिति की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें रामेश्वर मंडल अध्यक्ष, लालजीत साव कार्यकारी अध्यक्ष, गुलाब मंडल एवं अजय दुबे उपाध्यक्ष, उदय दूबे कोषाध्यक्ष, पवन द्विवेदी कार्यकारी कोषाध्यक्ष, राहुल राम सचिव बनाए गए।

कार्यक्रम अयोजन समिति के राजन दूबे अध्यक्ष, पवन राम उपाध्यक्ष, निरंजन राम सचिव, आनंदी तूरी उप सचिव, राहुल राम कोषाध्यक्ष, नेमचंद बैठा संयोजक, करमन पंडित सह संयोजक बनाए गए।
बैठक में पूजा पूरे उल्लास के साथ पारंपरिक तरीके से करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पेयजल, पूजा, विधि विधान, कार्यक्रम, पांडाल एवं विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। विभिन्न कार्यों के लिए प्रभारियों का चयन किया गया। बैठक में कोर कमिटी का गठन किया गया।

कौर कमिटी में सुधीर द्विवेदी, भोलानाथ द्विवेदी, अशोक द्विवेदी, मंटू द्विवेदी, राजन दूबे, अभिमन्यु राम, सुबोध गुप्ता, अर्जुन पंडित, दिनेश गुप्ता, भोला मंडल, सत्य नारायण राणा, सुखदेव महतो, पवन राम, उमेश राणा आनंदी तूरी सहित कई लोग हैं।
बैठक में संत शरण, संजीव गुप्ता, बनवारी मंडल, रामचंद्र मंडल, नेमचन्द बैठा, अर्जुन पंडित, जगदीश महतो, समीर द्विवेदी, निरंजन राम, जागेश्वर दास, उमेश राणा, भागीरथ राम, नारायण राम सहित कई लोग थे।