आस्था: नम आंखों से दी गई मां मनसा को विदाई

0

Last Updated on August 31, 2024 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। थाना क्षेत्र के मनकडीहा में लगातार 40 वर्षों से मनसा पूजा हो रही है। पूजा में मनसा मां की प्रतिमा के साथ बड़े ही धूमधाम से पांच दिवसीय पूजा का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिन पाठ चौथे दिन बलि के बाद हवन पूजा के अंतिम दिन शनिवार को भव्य मेला का आयोजन किया गया। रात्रि में गाजेबाजे के साथ विसर्जन किया गया।

बता दें यहां मांगी गई हर मन्नतें पूरी होती है। पूजा के प्रथम दिन आस-पास के कई गांवों में जाकर विषहरी खेलते है। मां मनसा के मंत्रों को लयपूर्वक गाया जाता है तत्पश्चात् रात्रि को बेलभरणी पूजा होता है। पूजा के चौथे दिन पूजन हवन और ब्राह्मण भोजन कराया जाता है। पूजा ग्रामीणों द्वारा दान राशि दी जाने वाले सहयोग से होती है। इस दौरान गाव के ही शिक्षक बिनोद राम गुप्ता द्वारा ब्राह्मण भोजन का व्यवस्था किया गया। दान में डाक सज्जा भी स्थानीय सदानन्द राम गुप्ता ने दिया। इस तरह स्थानीय एवं आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से बड़े ही धूमधाम से पूजा किया जाता है। पूजा में पुरोहित बिनोद कुमार पांडेय के द्वारा विधि विधान से पूजन कार्य सम्पन्न कराया जाता है। वहीं बतौर पुजारी अर्जुन ठाकुर पूजन कार्य में बैठते हैं।

मनसा पूजा और मेला को सम्पन्न कराने में बिनोद राम गुप्ता, बिरेन्द्र राम गुप्ता, कृष्ण कुमार राम, संदीप कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, हरदयाल रजक, चांदो रजक, जागेश्वर बैठा, बासुदेव बैठा, सहदेव ठाकुर, सुधीर रजक सहित दर्जनों लोगों का सहयोग होता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *