विशाल मंडारे के साथ पांच दिवसीय श्रीराम जानकी महोत्सव संपन्न

0

Last Updated on December 19, 2023 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। प्रखंड़ के हिरोडीह थाना क्षेत्र के श्रीराम ठाकुरबाड़ी लेढासेमर, झारखंड़धाम व श्री रामकृष्ण ठाकुरबाड़ी ऱेम्बा में सोमवार को विशाल भंडारे के साथ पांच दिवसीय श्रीराम जानकी विवाहोत्सव का समापन हो गया। देर शाम रविवार को झारखंड़धाम में एवं लेढासेमर में विधि-विधान के साथ श्रीराम जानकी विवाहोत्सव सम्पन्न हुआ। झारखंड़धाम में नरेश पण्डा, नकुल पण्डा, प्रदीप पण्डा, नवल किशोर पण्डा सहित कई लोग थे।

लेढासेमर में जिप प्रतिनिधि दिगम्बर प्रसाद दिवाकर, तुलसी महतो, मुखिया आशुतोष कुशवाहा, पंसस राजेश वर्मा, पूर्व पंसस सुरेश वर्मा सहित कई लोग थे।

बतौर वक्ता सविता मिश्रा ने विवाह प्रसंग को सविस्तार वर्णन किया। ऱेम्बा में अयोध्या से आईं शांति श्रेया, राम धामगोलाघाट छोटी छावनी के महंत रामकिशोर शरण, समीर कृष्ण शास्त्री ने विवाह प्रसंग को मिथिला के पदों के साथ सुनाया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता विनय सिंह, आप नेता कृष्ण मुरारी शर्मा, दिगम्बर प्रसाद दिवाकर, गिरिडीह के पूर्व महापौर प्रकाश सेठ, भाजपा नेता उमाशंकर चरण पहाड़ी, उमेश माथुर, नवडीहा के थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय, सुधीर द्विवेदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उमड़ी। सोमवार के दोपहर विशाल भंडारे का आयोजन ऱेम्बा में किया गया।जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। सामूहिक भोजन करने के लिए लोग उमड़ पड़े। भंडारे में सन्त शरण, सुबोध गुप्ता, उदय द्विवेदी, अजीत दुबे, बलबिर गुप्ता, राजकपूर राम, विजय राम, मुकेश गुप्ता, प्रभात गुप्ता, आनन्द गुप्ता, बजरंग लाल राणा, हर्षित गुप्ता सहित कई लोग थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *