तेज रफ्तार बाइक पैदल चल रहे अधेड़ को ठोका,मौत

0

Last Updated on June 24, 2024 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। हीरोडीह थाना क्षेत्र के बलैडीह मंगरीहाट के समीप मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक से सोमवार को एक अधेड़ को जोरों की ठोकर लगी। अधेड़ बुरी तरह घायल होकर कुछ ही देर में घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक का नाम रामकिसुन यादव(50) है। वह बगल गांव खाण्डीडीह का रहने वाला है। वह एक मजदूर था। घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। अपने पीछे वह अपनी पत्नी, दो पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गया। घर वालों को रो-रो कर बुरा हाल है। बाइक धनवार तरफ से जमूआ आ रहा था।

बाइक सवार जमुआ थाना क्षेत्र का लताकी का रहने वाला है। बाइक सवार को भी हल्की फुल्की चोट आयी है। उसका प्राथमिक इलाज करवाकर उसे घर भेज दिया गया है सड़क जाम नहीं हुई। पुलिस भी घटनास्थल पर समय पर पहुंच गई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *