जमुआ विधायक ने रेम्बा में किया सामुदायिक भवन का शिलान्यास

0

Last Updated on August 17, 2024 by Gopi Krishna Verma

भाजपा के पास विकास का विजन: केदार हजरा

जमुआ। बांग्लादेश में जिस तरह हिंसा हुई और अल्पसंख्यक हिंदुओं पर जुल्म ढाए जा रहे है। उसपर इंडिया गठबंधन के नेताओं की चुप्पी क्या दर्शाता है। उक्त बातें जमुआ विधायक केदार हाजरा ने जमुआ प्रखंड के रेम्बा में शनिवार को कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान में विश्वास करती है। वे लोग सबका साथ और सबके विकास की बात कहते हैं। कहा कि भाजपा के पास विकास का विजन है। कहा बाजपेयी की सरकार हो या मोदी की सरकार देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ा है। कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है। कहा कि भाजपा विकास में किसी तरह का भेदभाव नही करती।

केंद्र सरकार की जितनी भी योजनाएं किसी प्रकार का धर्म या जाति का विभेद किए बिना सबको जोड़ कर रखती है। उन्होंने कहा कि लोग जातीय संकीर्ण दायरे से ऊपर उठकर हम सब एक हैं। इस भावना से कार्य करें। कहा आप देश के अच्छे और सच्चे नागरिक बनें। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि देश प्रथम है। इसलिए जाति-पाति से ऊपर उठकर देश हित में कार्य करें।

सामुदायिक भवन श्रीराम कृष्ण ठाकुर बाड़ी कैम्पस में 6 लाख के लागत से स्वीकृत है। कार्यकारी एजेंसी एनआरईपी है। विधायक मद से योजना स्वीकृत हैं।शिलान्यास के साथ-साथ भूमि पूजन भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सदानन्द राम ने किया। कार्यक्रम में हीरोडीह मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, महामंत्री सुधीर राय, संयोजक विजय नंदन पांडेय, कार्तिक मंडल, विनय यादव, लक्ष्मण यादव, जानकी यादव, संत शरण, प्रभात गुप्ता, उमेश राणा, गुल्ली ने विचार रखे।

कार्यक्रम का आयोजन श्री रामकृष्ण ठाकुर बाड़ी रेम्बा द्वारा किया गया। भूमिपूजन पंडित वरूण द्विवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन उदय द्विवेदी, सुबोध गुप्ता, बलबीर गुप्ता, मणिकांत द्विवेदी, पवन द्विवेदी, राजकपूर राम, नित्यानंद गुप्ता, मुकेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अवध तिवारी, सुशील गुप्ता, विनायक गुप्ता ने किया। संचालन प्रभात गुप्ता ने किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *