बोलेरो पिकअप में गाय लोड कर भाग रहे तस्करों को जमुआ पुलिस ने पकड़ा
Last Updated on August 1, 2024 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। गुरुवार अहले सुबह जमुआ पुलिस ने पीछा कर मिर्जागंज से एक बोलेरो वाहन को पकड़ा। बोलेरो (जेएच 15बी 8018) में दो गायें लदी हुई थी। पुलिस के मुताबिक बोलेरो में सवार अन्य लोग अंधरे का लाभ उठाकर भाग निकले, जबकि चालक पकड़ा गया।

चालक ने अपना नाम सफाउल अंसारी बताया है वह गांडेय थाना क्षेत्र के बांसडीह जेरोम टोला का निवासी है। पुलिस सब इंस्पेक्टर छाया किस्कू, रोहित कुमार सिंह और वेद प्रकाश पांडेय ने उक्त वाहन को जब्त किया। गिरफ्तार चालक ने पुलिस को बताया कि वह तेलोडीह से गायों की चोरी कर बेंगाबाद ले जा रहा था। गिरफ्तार चालक हिस्ट्रीशीटर है, इसके विरुद्ध आदित्यपुर और गांडेय थाना में भी मामला दर्ज है। जमुआ पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।