जमुआ: थाना दिवस पर हुआ विभिन्न मामलों का निष्पादन
Last Updated on August 21, 2024 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। अगस्त थाना दिवस को लेकर बुधवार को जमुआ सीओ की अध्यक्षता में जमीन सम्बंधित विवाद का निराकरण किया गया। इस दौरान अंचलाधिकारी जमुआ, अंचल निरीक्षक जमुआ एवं थाना प्रभारी जमुआ की उपस्थिति में कुल 17 मामलों को देखा गया। जिसमें 03 मामले निष्पादित किए गए एवं 2 मामले को अंचल निरीक्षक को जांच हेतु सौपा गया। वहीं 12 मामलों को अगले थाना दिवस में आने को आदेशित किया गया है। थाना दिवस में थाना क्षेत्र के विभिन्न गावों से दर्जनों लोग पहुंचे थे।
