जमुआ: संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, छह वर्ष पहले हुई थी शादी

0

Last Updated on April 20, 2024 by Gopi Krishna Verma

घटना जमुआ थाना क्षेत्र के कंदाजोर की, घटना के पीछे दहेज का लगा आरोप

गिरिडीह। शनिवार को जमुआ थाना क्षेत्र के कंदाजोर में एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। मृतका बसंती देवी है जिसकी शादी छह वर्ष पहले हुई थी।

सूत्रों के अनुसार मुफसिल थाना क्षेत्र के बेरगी निवासी गुडू राय की बेटी बसंती देवी का विवाह कंदाजोर के सुनील कुमार राय के साथ हुई थी। सुनील कुमार राय के द्वारा मृतका के मायके वालों से दहेज और एक बाइक की डिमांड की जा रही थी। मृतका के मायके वालों ने अपने सामर्थ के अनुसार दान दहेज दिया भी था; लेकिन शनिवार को उनके मायके वालों को उनके पति के द्वारा कॉल करके बताया गया कि बसंती देवी की मौत हो गई है।

मृतका के भाई मनोज ने बताया कि उनकी बहन के गले में फांसी के फंदे का दाग और पैर में चोट का निशान है। आरोप लगाया कि उनकी बहन की ससुराल वालों द्वारा हत्या कर दी गई है।

जमुआ थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के मायके वालों के द्वारा ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमुआ थाना में एक आवेदन दिया गया है। आगे की करवाई की जा रही है। आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *