जमुआ में जेबीकेएसएस जिला कार्यकारणी बैठक सह प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन

0

Last Updated on July 18, 2024 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। जमुआ के फॉरेस्ट नर्सरी में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ( जेबीकेएसएस) के नवगठित जिला कार्यकारणी का बैठक आयोजित किया गया एवं बैठक के बाद जमुआ प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रॉकी नवल ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद वरीय उपाध्यक्ष मोतीलाल महतो ” विद्रोही ” ने कहा कि जेबीकेएसएस ही एक मात्र पार्टी है जो खुलकर झारखंडियों के हित में सोचती है। इसके साथ ही वे सभी शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर काम करेंगे।

केंद्रीय महासचिव दिनेश साहू ने कहा कि युवाओं ही नहीं जेबीकेएसएस पूरे झारखंडी का आवाज है। अपने जल, जंगल, जमीन की लड़ाई से कोई समझौता नहीं होगा।

केंद्रीय सचिव राजदेश रतन ने कहा कि आगे लगातार पार्टी का विस्तार करते रहना है और कमिटी का निर्माण करना है।

केंद्रीय उपाध्यक्ष रोहित दास ने कहा कि वे सभी सामंजस्य बनाकर एक साथ जुटकर काम करेंगे। उनकी पार्टी को झारखंड के जनता ने लोकसभा चुनाव में एक संदेश दिया है कि हमारे साथ झारखंड खड़ा है। मिशन “झारखंड मांगे जयराम” पर पार्टी मजबूती से काम कर रही है। जमुआ विधानसभा इस बार परिवर्तन करके जयराम के हाथों को मजबूत करेगी।

जिलाध्यक्ष रॉकी नवल ने नवनिर्वाचित जिला कमिटी के सभी सदस्यों को बधाई दिया। सभी का स्वागत किया गया। साथ ही कहा कि जयराम महतो को लेकर लोगों में जो विश्वास उमड़ा है। वह उनके संघर्ष और आंदोलन का परिणाम है।

जिलाध्यक्ष शहरी क्षेत्र के सलमान अंसारी ने कहा कि जयराम झारखंड की आवाज है, जिसे सभी वर्ग के झारखंडी का सहयोग प्राप्त है।

महिला जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह ने भी पार्टी के मजबूती में महिलाओं के योगदान को बढ़ाने की जिम्मेदारी ली।वहीं महिला जिला सचिव अन्ना मुर्मू ने कहा कि वे सभी मिलकर पार्टी को मजबूत करेंगे और झारखंड के लोगों के भावनाओ के अनुरूप काम करेंगे।

जिला प्रवक्ता जितेंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी जिस तरह जयराम दा के विचार से प्रभावित है। उसी तरह इसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष मुकेश यादव, कार्यकारणी सदस्य दिनेश साहू व शैलेश सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी टिंकू राणा, प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा, आशीष वर्मा, अख्तर अंसारी, रामप्रसाद कुमार चौधरी, पप्पू साव, मुकेश रजक, मुकेश कुमार पंडित, रूपेंद्र कुमार सिंह, पिंटु कुशवाहा, बिपिन दास,रविन्द्र वर्मा, जितेंद्र वर्मा, अशीष वर्मा, टिंकू राणा, हेमलाल दास, पवन दास, रविन्द्र कुमार यादव, अनिकेत राय, प्रताप सिन्हा, प्रदीप तुरी, दिवस कुमार, प्रकाश, जिला कमिटी के सभी सदस्य, प्रखंड कमिटी के सदस्य व पंचायत कमिटी के लोग उपस्थित थे।

अंत में जमुआ में पार्टी के प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारी एवं सदस्य पूरे जोश में दिखे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *