झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक केंदुआ में संपन्न

0

Last Updated on August 31, 2024 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की एक बैठक केंदुआ पंचायत के रंगामाटी ग्राम में आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जमुआ प्रखंड महिला कमिटी के निर्माण करना था।

बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष तानेश्वर वर्मा ने की। वहीं उपस्थित जिला प्रवक्ता जितेंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा महिलाओं को जोड़ने को लेकर तत्पर है और हम सभी को इसमें आप सभी का सहयोग चाहिए। ताकि आप आधी आबादी का भी झारखंड के नवनिर्माण में भूमिका स्थापित हो सके।

वहीं प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव ने भी कहा कि कुछ दिनों में ही महिला प्रखंड कमिटी का गठन हमारे जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा के नेतृत्व में होगा। हम सभी उनको सहयोग करने के लिए कार्य कर रहे हैं। जिला मीडिया प्रभारी टिंकू राणा ने जयराम महतो और पूजा महतो के विचारों को आगे बढ़ाने की बात कही और साथ जुड़ने को कहा। महिलाओं ने एक स्वर में सहयोग की बात कही।

बैठक में मुख्य रूप से सबिता देवी, कंचन देवी, विमला देवी, सरिता देवी इत्यादि सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *