माहुरी वैश्य समाज खरगड़ीहा द्वारा सिद्धिदात्री मां मथुरासिनी महोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

0

Last Updated on April 3, 2024 by Gopi Krishna Verma

मां की पुजन के दौरान यजमान व पुरोहित।
कलशयात्रा के दौरान महिलाएं।

जमुआ। माहुरी वैश्य समाज खरगड़ीहा द्वारा सिद्धिदात्री मां मथुरासिनी महोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कलश यात्रा से शुरू की गई। दो दिवसीय मां मथुरासिनी पूजा महोत्सव के मौके पर मंगलवार को खरगडीहा में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में गगनभेदी जयकारे से पूरा गांव गुंजमांन हो उठा। लोग श्रद्धा से झूम उठे शोभा यात्रा माहुरी टोला से शुरू होते हुए संपूर्ण नगर भ्रमण करते हुए वापस माहुरी टोला पूजा स्थल में पहुंचे। उसके बाद मां मथुरासिनी की पूजा अर्चना शुरू हुई। पूजा के पश्चात सांयकाल में कई सांकृतिक कार्यक्रम तथा क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। पूजा के दूसरे दिन सुबह हवन पूजन एवं नौ कन्या जौनार के साथ शाम में मां की विदाई नगर भ्रमण के साथ की गई।

इस पूजा महोत्सव में पुजारी के सहायक यजमान के रूप में पवन भदानी एवं उनकी पत्नी बैठी। माहुरी वैश्य महामंडल खरगडीहा के अध्यक्ष अभिमन्यु राम गुप्ता ने बताया की में पूजा का आयोजन यहां लगातार 24 सालों से किया जा रहा है। पूजा आचार्य के रूप में चतरो के कृष्ण वल्लभ तिवारी लगातार मां मथुरासिनी का पूजन करते आ रहे हैं। कार्यक्रम में माहुरी वैश्य मंडल खरगडीहा के सचिव आशीष गुप्ता माहूरी नवयुवक समिति खरगडीहा के अध्यक्ष मनीष भदानी, सचिव विकास गुप्ता, आशीष भदानी, रविंद्र भदानी अशोक भदानी, रविकांत भदानी, शुभम गुप्ता, संदीप गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, सरजू प्रसाद, सुंदर मनी राम भदानी सहित सैकड़ों महिला-पुरुषों की उपस्थिति रही।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *