राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड कमिटी जमुआ की बैठक संपन्न
Last Updated on September 13, 2024 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। जमुआ के जेपी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल जमुआ के प्रांगण में राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड कमिटी जमुआ की बैठक की गई बैठक की अध्यक्षता सरफुद्दीन अंसारी व संचालन रामकिशन यादव ने किया।

मुख्य रूप से निर्णय लिया गया। वन बुथ 10 यूथ जोड़ा जाएगा। और विशाल कार्यकर्त्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जमुआ प्रखंड सचिव ललन यादव ने कहा भाजपा जैसी उन्माद उत्पाद की राजनीति करने वाली ताकत को राष्ट्रीय जनता दल ही जमुआ विधानसभा में मुकाबला कर जमुआ विधानसभा में झंडा फहराएगी।

सभी समाज को चाहें दलितों की बात हो चाहें मुस्लिम समुदाय की बात हो आदिवासियों की बात हो चाहें बैकवर्ड की बात हो सभी समाज को अगर कोई पार्टी लेकर चल रही है तो वह है राष्ट्रीय जनता दल की पार्टी श्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी श्री तेजस्वी यादव की पार्टी जो सामाजिक न्याय की बात करती है।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव इनामुल हक प्रदेश सह सचिव गिरेंद्र यादव पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष इरफान जमुआ के प्रखंड सचिव ललन यादव जमुआ के जुझारू नेता महेंद्र तुरी देवरी प्रखंड अध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, रामजी यादव मनोज यादव, टिपन यादव, महेंद्र यादव, भुनेश्वर यादव, मंजूर अंसारी, रजाक अंसारी, कामदेव यादव, क़ासिम अंसारी, इतवारी हाजरा, प्रभु रविदास, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।