नवडीहा: शतचंडी यज्ञ को लेकर निकला गई भव्य कलशयात्रा

0

Last Updated on April 10, 2024 by Gopi Krishna Verma

कलशयात्रा में शामिल हुए जमुआ विधायक केदार हजरा व जिप अध्यक्ष मुनिया देवी।

नवडीहा। नवडीहा ओपी क्षेत्र के मंझलाडीह, गोसाईंडीह व डुमरियाटांड़ में संयुक्त रूप से श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ सह देवी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलशयात्रा निकाली गई। जिसमें 511 कलशयात्री शामिल हुए।

बताते चलें कि महायज्ञ का आयोजन गोसाईडीह, मंझलाडीह व डुमरियाटांड़ के ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। उक्त सभी गांवों का सम्मिलित रुप से एक ही सार्वजनिक काली मंडा है। 

यज्ञ मंडप से कलशयात्री मंझलाडीह, गोसाईडीह व डुमरियाटांड़ भ्रमण करते हुए दक्षिण वाहिनी सपाही नदी पहुंचे, जहां विद्वानों द्वारा अभिमंत्रित जल को कलशों में भरा गया। इस दौरान भक्ति गीतों में वातावरण गुंजायमान रहा था। श्रद्धालुओं के जयकारे के गुंज से लोगों के दिलों में भक्ति का गजब का भाव उत्पन्न हो गया था।

कलशयात्रा में पहुंचे जमुआ विधायक केदार हजरा ने कहा कि यज्ञ से मन शुद्ध होता है साथ ही लोगों के मानसिक विचारों में भी परिवर्तन आता है। संतों के सत्संग से अच्छे समाज का निर्माण होता है।

बताया गया कि यज्ञाचार्य के रूप में पंडित गंगाधर उपाध्याय तथा कथावाचिका किरण प्रज्ञा भारती रहेंगे। मौके पर जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, मनीष वर्मा, रामचंद्र यादव, महेंद्र वर्मा, भीम वर्मा, परशुराम सिंह, उपेंद्र वर्मा, दिलीप वर्मा, नरेश वर्मा, महादेव वर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *