नवडीहा: बिन बरसात बज्रपात ने ली एक युवक की जान, एक घायल
Last Updated on May 13, 2024 by Gopi Krishna Verma
![](https://i0.wp.com/www.dahadindia.com/wp-content/uploads/2024/05/1000427384.jpg?resize=414%2C233&ssl=1)
नवडीहा। सोमवार आसमानी बिजली आफत बनकर आई। बिन बारिश हुए बज्रपात ने एक युवक की जान ले ली वहीं अन्य एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के वक्त दोनों घर के बगल में क्रिकेट खेल रहे थे। घटना शाम चार बजे की नवडीहा ओपी क्षेत्र के चंदुडीह की है।
![](https://i0.wp.com/www.dahadindia.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240210-WA0002-6-1024x1024.webp?resize=640%2C640&ssl=1)
मृतक राजु तुरी का सत्रह वर्षीय पुत्र रमेश तुरी है। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था फिलहाल घर आया था। घायल बहादुर तुरी का उन्नीस वर्षीय पुत्र रितेश तुरी है। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं मृतक का शव अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल में रखा हुआ है। कल सुबह उनका अंत्यपरीक्षण होगा। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
![](https://i0.wp.com/www.dahadindia.com/wp-content/uploads/2024/05/vidya-culam-tutorials-111-32-jpg.webp?resize=640%2C605&ssl=1)