नवडीहा: अगलगी से दो किसानों को डेढ़ लाख का नुक़सान

0

Last Updated on April 13, 2024 by Gopi Krishna Verma

व्यस्तता से कोई नहीं कर सके अग्निशामक वाहन को कॉल

नवडीहा। शुक्रवार रात को नवडीहा ओपी क्षेत्र के जियोटोल में आग लगने से दो किसानों के हजारों की संपत्ति राख में बदल गई। आग रात के आठ बजे लगी जिसे बड़ी मुश्किल से रात के दो बजे छह घंटे में बुझाया जाया जा सका। इस दौरान डीज़ल पंपों का सहारा लिया गया।

आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। स्वयं से आग बुझाने में व्यस्तता के कारण लोगों को इतना भी भान नहीं रहा कि कोई अग्निशामक वाहन को कॉल कर बुला सके।

डेढ़ लाख की संपत्ति का दो किसानों को नुक़सान: भुक्तभोगी गोविंद साव, पिता- घनश्याम साव; मनीष साव, पिता-अगनु साव ने बताया कि अगलगी से उन दोनों का 5 क्विंटल चावल, 2 क्विंटल गेहूं, 25 हजार का कपड़ा, बिचाली, लकड़ी, आवश्यक कागजात आदि सहित कुल डेढ़ लाख की संपत्ति का नुक़सान हुआ है।

बताया वे लोग सिर्फ पशुधन को बचाने में ही सफल रहे। जिस घर में आग लगी वहां बिजली भी नहीं था बावजूद आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया है। दोनों ने जमुआ सीओ से मुआवजे की मांग की है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *