नेतलाल की पहली काव्य संग्रह पुस्तक ‘दलदल से उठा आदमी’ का रांची प्रेस क्लब में हुआ लोकार्पण

0

Last Updated on July 16, 2024 by Gopi Krishna Verma

43 कविताओं के संग्रह काव्य में कवि ने आम आदमी के ऊपर उठने की जुनून व जज्बे को कविता के माध्यम से दर्शाया है

नवडीहा। जमुआ अंचल-02 के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय शहरपुरा के हिंदी टीजीटी शिक्षक सह कवि नेतलाल यादव की पहली काव्य संग्रह पुस्तक ‘दलदल से उठा आदमी’ का लोकार्पण रविवार को रांची में हुआ।

उक्त काव्य संग्रह में 43 कविताओं का संग्रह है। जिसमें आम आदमी के ऊपर उठने की जुनून और अपनी महत्वाकांक्षाओं को जिंदा रखने का संकल्प है। नेतलाल के कविताओं का सहज गुण सहजता व स्थानीयता है।

कार्यक्रम का आयोजन प्रेस क्लब, रांची में झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति, रांची के तत्वाधान में ‘अलंकरण समारोह’ के रूप में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार शम्भु बादल ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कथाकार राकेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हिंदी व अन्य झारखंडी भाषाओं के रचनाकारों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सुषमा सिन्हा, पंकज मित्र, प्रकाश देवकुलिश, पंकज पुस्कर, निवास चंद्र ठाकुर, रतन महतो, चंद्रिका देशदीप, जयमाला, राजीव थेपरा, प्रणव परिमल बिनोद कुमार, सुभाष कुमार यादव, गुलाचो कुमारी, कृष्णा गोप आदि साहित्यकार उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *