हरे बांस के साथ ग्यारह हजार वोल्ट के तार के चपेट में आने से एक की मौत
Last Updated on July 17, 2024 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। अखाड़ा समाप्त होने के बाद हरा बांस ला रहे एक युवक की मौत 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार में सटने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह के दस बजे की है।

मामला जमुआ थाना क्षेत्र के चकमन्जो का है। हैदर पिता ताजउद्दीन उम्र 20 वर्ष शाकिन चकमन्जो थाना जमुआ की मौत 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार में हरा बांस सटने से मौके पर हो गई। घटना की सूचना पर जमुआ पुलिस पहुंची। बताया जाता है मृतक की शादी बीते दो माह पूर्व हुई थी।