सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत तीन घायल

0

Last Updated on June 20, 2024 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। जमुआ प्रखंड क्षेत्र के जमुआ गिरिडीह पथ पर स्थित जोरासांख एवं द्वारपहरी के बीच एक हुंडई कार अनियंत्रित हो कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमें सवार एक युवक ने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान प्रखंड क्षेत्र के चचघरा निवासी सुभाष वर्मा, पिता लूटन प्रसाद वर्मा के रूप में की गई, जबकि अंकित यादव, दिगंबर कुमार एवं विशाल मंडल गंभीर रूप से घायल है।

आपको बता दें कि जोरासांख से गिरिडीह की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक सफेद रंग की चार पहिया वाहन संख्या जेएच 10 एक्यू 2662 अचानक से अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे बने खेत में पलट गई। जिससे मृतक सुभाष कार के नीचे आ गया। आनन-फानन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह ले जाया गया जहां उसने दम तोड दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *