जमुआ थाना में ईद को लेकर शांति समिति की संपन्न
Last Updated on April 7, 2024 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। शनिवार को जमुआ थाना परिसर में ईद त्योहार को लेकर शांति समिती की बैठक जमुआ बीड़ीओ कमलेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
मौके पर मुख्य रूप से जमुआ पुलिस अंचल निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, अंचलाधिकारी संजय कुमार पांडेय, प्रभारी थाना प्रभारी मंणिकात कुमार, एसआई मनोज कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में ईद त्योहार शांति पूर्वक मनाने का आह्वान किया गया। वहीं पदाधिकारियों ने ईद के दिन पुलिस गस्ती बढ़ाने एवं सभी पंचायतों में संबंधित मुखिया एवं पंसस को एलर्ट रह कर त्योहार शांती एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने हेतु अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने का आग्रह किया गया।
मौके पर बीडीओ कमलेन्द्र कुमार सिन्हा एवं पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने कहा सभी लोग अपने अपने क्षेत्र अमन चैन से ईद पर्व मनाए।
बैठक में शांति समिति के सदस्य सह बीस सुत्री अध्यक्ष जुनैद आलम, पुर्व उपप्रमुख चन्द्रशेखर राय, जिलापरिषद संजय हाजरा, मुखीया सुनील कुमार साव, मनोज कुमार पासवान, पुर्व मुखीया चीना खान, आलम, पंसस अब्दुल गफुर अंसारी, समाजसेवी अजित कुमार, सरताज परवेज, राजा, राजेन्द्र मंडल, बिजली विभाग के जेई राहुल विश्वकर्मा, इकबाल, रवि राजा, सुनील वर्मा, बद्री यादव, विकाश यादव सहती दर्जनों लोग उपस्थित थे।