चितरडीह में हुआ पौधरोपण कार्य

0

Last Updated on August 31, 2024 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। प्रखंड अंतर्गत ग्राम चितरडीह में बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना के तहत सेवानिवृत प्रधानाध्यापक जयप्रकाश सिंह के द्वारा सैकड़ों वृक्ष लगाए गए। जिसमें निम्नवत आम, महगुनी, कटहल, शीशम, पीपल इत्यादि वृक्ष शामिल है।

बताते चले कि इस आम बागवानी में लगभग 200 पेड़ लगाने का लक्ष्य है; लेकिन शनिवार लगभग सौ वृक्ष लगाए गए और शेष एक सौ पौधे अगले रविवार को लगाए जाएंगे।

मौके पर समाजसेवी सह सेवानिवृत प्रधानाध्यापक जयप्रकाश सिंह ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे की आवश्यकता है, पेड़ है तो मानव है। मानव जीवन स्वस्थ और खुशहाल रखने के लिए अगल-बगल में पेड़ होना अनिवार्य है।

मौके पर उपमुखिया प्रतिनिधि जुमदली मियां, अशोक हाजरा, मिथिलेश सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद सिंहा, मो सरताज परवेज, प्रभात कु. सिन्हा, टुनटुन सिंह, सहित कई लोग मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *