राजद के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन की तैयारी जोरों पर

0

Last Updated on September 30, 2024 by Gopi Krishna Verma

नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा हजारों की जुटेगी भीड़

जमुआ। जमुआ में राजद में इन दिनों काफी हलचल है।नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। पिछले एक दशक से राजद के नेताओ और कार्यकर्ताओं में वो उत्साह नहीं देखा जा रहा था जो अब है दो अक्टूबर को जमुआ के अंबेडकर मैदान कंदाजोर में राजद की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन है।

उस सम्मेलन की तैयारी में इसके नेता और कार्यकर्ता रात दिन जुटे हैं। सोमवार को पार्टी नेताओं ने डाक बंगला में एक प्रेस कांफ्रेंस रखा। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव ललन यादव ने कहा कि राजद ही भाजपा को उखाड़ के फेंक सकता है। कहा जमुआ राजद का गढ़ रहा है।

यहां राजद के कार्यकर्ताओ की बड़ी फौज है। कहा युवा भी बड़ी संख्या में राजद से जुड़ रहे हैं।प्रदेश सचिव इनामुल हक ने कहा ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। कहा कि सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव, पूर्व मंत्री संजय सिंह यादव,सुरेश पासवान, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव मुख्य रूप से शामिल होंगे।

राजद के प्रखंड अध्यक्ष लालबेग अंसारी ने कहा युद्ध स्तर पर राजद के नेता और कार्यकर्ता लगे हैं।जन संपर्क अभियान भी चल रहा है। माइक से भी प्रचार-प्रसार चल रहा है। प्रेस कांफ्रेंस में बिनोद हजरा, दामोदर यादव भी थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *