विद्या सागर पब्लिक स्कूल में ‘ब्रेन हंट’ संस्था द्वारा प्रतिभा खोज परीक्षा में सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण

0

Last Updated on September 30, 2024 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। विद्यासागर पब्लिक स्कूल चोरपोको में ब्रेन हंट संस्था द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा का पुरस्कार वितरण सोमवार को भव्य रूप से किया गया।

सफल विद्यार्थियों को मेडल सील्ड इत्यादि देकर उन्हें पुरस्कृत किया गया। सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त कर पुरस्कार विजेता नंदनी कुमारी को संस्था के द्वारा ₹1000 का चेक देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा ने संस्था को धन्यवाद दिया एवं बच्चों को शुभ आशीर्वाद देते हुए भविष्य में सफलता की सीढ़ी पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने यह भी कहा अपने वर्ग के सिलेबस से हटकर भी सामान्य ज्ञान में बच्चों को निरंतर ध्यान देना चाहिए। बच्चों को मोबाइल का आवश्यकता के अनुसार अपने विद्यार्थी जीवन में सदुपयोग कर अपने लक्ष्य पर गतिमान रहना चाहिए।

विद्यालय के डायरेक्टर महेंद्र प्रसाद वर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को धन्यवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के सभी शिक्षक उदय प्रसाद, पवन कुमार, संजय कुमार, कमलेश कुमार राणा, अजय कुमार यादव, लगन देव कुमार यादव, शीतल कुमारी, वस्तिका कुमारी, विवेकानंद पांडेय, विकास कुमार, सुजीत कुमार, अनिल कुमार राय, चंद्रकांत शर्मा, मोइन वारिश आदि शिक्षकों ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और निरंतर सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *