रविंद्र यादव बने सपा के बिरनी प्रखंड अध्यक्ष
Last Updated on August 29, 2024 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा ने जमुआ प्रखंड के पांडेयडीह में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती पर बल दिया।उन्होंने कहा की जमुआ, देवरी, बिरनी में प्रखंड अध्यक्ष पंचायत कमिटी का गठन करें।
उन्होंने रविंद्र कुमार यादव पिता मुंशी यादव ग्राम चिंतनखारी को बिरनी प्रखंड का अध्यक्ष का दायित्व एक पत्र के माध्यम से सौंपा है। उन्होंने कहा कि बिरनी प्रखंड में एक एक पंचायत में संगठन खड़ा करेंगे।

बैठक में रमेश वर्मा, निगम कुमार, मंटू स्वर्णकार सहित कई लोग थे। रमेश वर्मा ने कहा की सरकार आपके द्वार में जनता के कार्य होने चाहिए। सिर्फ दिखावे के लिए लोगों को परेशान करना नहीं चाहिए। कहा की जमुआ के करीहारी से लेकर बिरनी के चितनखारी तक उनकी निगाह है। कहीं गड़बड़ी हुई तो गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं।