कोडरमा लोकसभा के जमुआ प्रखंड़ में आरवाईए और आइसा ने किया छात्र-युवा पंचायत

0

Last Updated on March 16, 2024 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। शनिवार को जमुआ के डाक बंगला में आरवाईए और आइसा ने छात्र-युवा पंचायत का आयोजन किया। जिसमें छात्र-नौजवानों ने मोदी सरकार द्वारा देश में फैलाए जा रहे नफ़रत का जवाब मांगा और आने वाले लोकसभा चुनाव में सरकार के दस साल का हिसाब करने का संकल्प लिया।

इस छात्र-युवा पंचायत में मुख्यरूप से बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह और आरवाईए के झारखंड़ राज्य अध्यक्ष संदीप जयसवाल शामिल रहे। इस दौरान विनोद सिंह ने कहा कि पुरे देश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। भाजपा धार्मिक उन्माद फैलाकर पुनः सत्ता पर काबिज होने की जुगत में है। इलेक्टोरल बांड के जरिये पाकिस्तानी कम्पनी से भी चंदा लेने वाली भाजपा देश को किस दिशा में ले जाना चाहती है, इसे समझा जाना चाहिए।

संदीप जायसवाल ने कहा कि देश मे बेरोजगारी चरम पर है, भाजपा कभी भी इस सवाल पर बात नहीं करती है, लिहाजा देश के छात्र और नौजवान चुनाव का एजेंडा तय करने के लिए गोलबंद हो रहे हैं।

पंचायत का अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष असगर अली और संचालन प्रखण्ड अध्यक्ष ललन ने किया। यंग इंडिया तय करेगा, 2024 लोकसभा चुनाव का एजेंडा। नए भारत के वास्ते, भगत सिंह अंबेडकर के रास्ते। शाहिद कॉमरेड महेंद्र सिंह के विरासत को आगे बढ़ाओ जैसे संकल्प के साथ पंचायत का समापन किया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *