बंटवारे से नाखुश भाई ने भाई पर किया जानलेवा हमला, मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

0

Last Updated on September 3, 2024 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। प्रंखड़ के बेरहाबाद पंचायत के ग्राम बडाडीह में सगे भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर दी है। यह घटना मंगलवार अहले सुबह की है।

घटना के बाद से जमुआ पुलिस जांच में जुटी हैं‌‌ वहीं लोगों ने हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग रखी है।दरअसल मौखिक बंटवारा एक भाई को पसंद नहीं आया और उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर दूसरे भाई पर हमला बोल दिया। हमले में घायल युवक को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक 40 वर्षीय ताजू अंसारी (पिता नूरो) था।

घटना मंगलवार की सुबह उस वक्त घटी जब ताजू शौच के लिए जा रहा था। घटना को लेकर मृतक के भाई क्यूम अंसारी ने बताया कि वे लोग चार भाई हैं। बड़े भाई ने मौखिक बटवारा किया था। इस बंटवारे के बाद ताजू अपने हिस्से पर दीवार दे रहा था जिसका पहले विरोध किया गया। इस बीच मंगलवार की सुबह जब ताजू शौच जा रहा था तो उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

घटना में ताजू गंभीर रूप से घायल हो गया। ताजू को सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतक के घरवालों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है। परिजनों का कहना है कि नाराजगी थी तो बैठकर बात हो सकती थी, इस तरह जान ले लेना कहां तक उचित हैं। परिजनों ने हत्यारे को गिरफ्तार करने की भी मांग की हैं। वहीं घटना की सूचना जमुआ पुलिस को दे दी गई हैं। पुलिस आरोपी भाई को खोजने में जुटी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *