बलगो(नईटांड) के सेवानिवृत शिक्षक तालेश्वर प्रसाद यादव के निधन से शोक की लहर

0

Last Updated on April 7, 2024 by Gopi Krishna Verma

तालेश्वर प्रसाद यादव फाइल फोटो।

जमुआ। थाना क्षेत्र के बलगो (नईटांड ) निवासी सेवानिवृत शिक्षक तालेश्वर प्रसाद यादव के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जाता है कि शनिवार सुबह तक शिक्षक स्वास्थ्य थे। सुबह उठकर हनुमान चालीसा का पाठ किए और फिर थोड़ी देर के बाद अनायास प्राण त्याग दिए। शिक्षक के निधन की खबर से आसपास के कई गांव के लोग जुटे।

मौके पर जमुआ विधायक केदार हाजरा, जमुआ प्रमुख मिष्टू देवी, जमुआ की पूर्व प्रमुख सोनी चौरसिया, संजीत यादव, पूर्व मुखिया महावीर महतो, सेवानिवृत शिक्षक रघुनाथ महतो, पूर्व पसंस प्रयाग यादव, बैजनाथ यादव, देवंती देवी, चंद्रदेव यादव, जागेश्वर यादव, दामोदर प्रसाद, भीमलाल यादव, परशुराम यादव, ब्रहमदेव यादव, नरेंद रानी, डॉ.मनीष कुमार, हितेश कांत, बीरेंद्र यादव, आशीष यादव, टेक्नी देवी सहित दर्जनों की उपस्थिति रही।

लोगों ने कहा कि तालेश्वर यादव बहुत नेकदिल और अच्छे इंसान थे। बहुत मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *