झामुमो महिला मोर्चा ने केंद्र सरकार का फुंका पुतला

0

Last Updated on September 2, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। सोमवार को गिरिडीह ज़िले में झामुमो महिला मोर्चा के द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया गया।

वहीं भाजपा सरकार के इशारों पर कोर्ट में रिट याचिका दायर की गई है। उसके विरोध में महिला मोर्चा द्वारा भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया; क्योंकि झारखंड सरकार द्वारा बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना जो लड़कियों के सशक्तिकरण एवं उच्च शिक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है जो वर्तमान में झारखंड में लागू है और महिलाओं की सशक्तिकरण एवं अंतिम पायदान की जो महिलाएं उपेक्षित और जरुरतमंद है। उनके लिए मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना लागू हुआ और बहुत ही महिलाओं को इनका लाभ मिला।

ऐसा नहीं है कि यह योजना सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा के महिलाओं के लिए है बल्कि यह योजना झारखंड के उन सभी महिलाओं के लिए है जो आज कहीं न कहीं कुछ योजनाओं से वंचित रही है। और सभी पार्टियों के महिलाओं को यह लाभ मिला है और मिलने वाला भी होगा। तो फिर किस नजरिए से यह रिट याचिका दायर की गई है और महिलाओं के साथ भारतीय जनता पार्टी खिलवाड़ कर रही है। हम सभी महिला इसका घोर विरोध करते है और जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरेंगे और आंदोलन करेंगे।

पूरे झारखंड से भारतीय जनता पार्टी को खदेड़ने का काम करेंगे; क्योंकि नारी शक्ति को ललकारने का काम भाजपा सरकार ने की है।‌

मौके पर प्रमिला मेहरा, माला देवी, आसमां खातून, रूमा मरांडी, ममता देवी, आरती देवी, ललीता देवी, रिंकी देवी, अफसाना प्रवीण, नीतू देवी, सोनिया देवी, भारती देवी आदि महिलाऐं शामिल थी और इस कार्यक्रम में मेहताब मिर्जा, नूर अहमद, रोकी, शाहिद सीताराम दास, उमाचरण दास समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *