झामुमो कार्यकर्ता से थामा भाजपा का दामन

0

Last Updated on March 31, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शनिवार को गिरिडीह विधानसभा के निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में एक कार्यक्रम के तहत शनिवार को झामुमो छोड़कर झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता चुंजका पंचायत के वार्ड सदस्य बब्लू दास ने अपने अन्य साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।

मौके पर पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने सभी को पार्टी का अंग पट्टिका व फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सभी का भाजपा में अभिनंदन किया। भाजपा युवा नेता राजकिशोर साव ने कार्यक्रम की अगुवाई किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सुभाषचन्द्र सिन्हा, अनूप सिन्हा, भाजपा पूर्वी भाग के मंडल उपाध्यक्ष सह वार्ड सदस्य राजकिशोर साव, अशोक सिंह, अनिल मिश्रा, प्रकाश दास, गोविंद तुरी, सुरेश पासवान, सुरेश सिन्हा, भुनेश्वर राय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *