झामुमो का गांडेय विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न

0

Last Updated on January 4, 2024 by Gopi Krishna Verma

संभावित उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं तैयार रहने कि नसीहत

गिरिडीह। गुरुवार को गिरिडीह झामुमो ज़िला कार्यालय में गांडेय विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड अध्यक्ष, सचिव एव ज़िला समिति सदस्य, केंद्रीय सदस्यों के साथ एक बैठक आहूत की गई।
बैठक की अध्यक्षता झामुमो ज़िलाध्यक्ष संजय सिंह ने एवं संचालन ज़िला सचिव महालाल सोरेन ने की। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह सदर विधानसभा के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित थे। इधर बैठक को संबोधित करते हुए गिरिडीह विधायक सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि भाजपा के हर तरह के षड्यंत्र का जवाब हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दे रहे है। उन्होंने कहा कि गांडेय विधायक डॉ. सरफ़राज़ अहमद ने अपना त्याग पत्र दिए। अब गांडेय के कार्यकर्ताओं पर भी उतनी ज़िम्मेदारी है कि भविष्य में अगर चुनाव का शंखनाद होता है तो केंद्रीय नेतृत्व के लिए यहां रिकॉर्ड मतो से जीत दर्ज कराने का काम करें।

ज़िला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि जल्द की गांडेय प्रखंड के साथी प्रखंडो का पुनर्गठन कर बूथ लेबल तक संगठन को मज़बूत करे। जल्द ही गांडेय विधानसभा के लिए एक कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा।

मौके पर बैठक में नुनुराम किस्कु, धुबदेव पंडित, नीलकंठ मंडल, अनवर अंसारी, सुरेश सिंह, भैरो प्रसाद वर्मा, नारायण कोल, अमीन आली, निसार आलम, देवचरन दास, चंद्रशेखर मंडल, सरफराज अंसारी, अभय सिंह, मंसूर अंसारी समेत सभी प्रखंडों से सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *