27 दिसंबर को गुमला में मनेगा शहीद अल्बर्ट एक्का का जन्मोत्सव

0

Last Updated on November 30, 2023 by Gopi Krishna Verma

कार्यक्रम की भव्यता के लिए तैयारी में जुटे भाजपाई, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी कर रही भ्रमण

गिरिडीह। अल्बर्ट एक्का गौरव रक्षा सम्मान समिति झारखंड के माध्यम से आगामी 27 दिसंबर को गुमला में वीर शहीद परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद अल्बर्ट एक्का के जन्म अवसर पर आयोजन हो रही। भव्य कार्यक्रम की जानकारी आम जनों तक साझा करने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला अंतर्गत बेंगाबाद व जमुआ प्रखंड में एक प्रेस वार्ता जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी के नेतृत्व में की गई|

कार्यक्रम में भाग लेने हेतु मुख्य रूप से परमवीर चक्र अल्बर्ट एक्का के पुत्र भीनसेंट एक्का, अल्बर्ट एक्का गौरव रक्षा सम्मान समिति के अध्यक्ष दिलीप बड़ाइक, मुख्य संरक्षक स्वामी दिव्यज्ञान का आगमन गिरिडीह जिला में हुआ|

कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह एवं आमंत्रण किया गया की 27 दिसंबर को आयोजित हो रहे उनके जन्म उत्सव में उपस्थित होकर झारखंड के गौरव शाहिद अल्बर्ट एक्का को सच्ची श्रद्धांजलि दें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बेंगाबाद प्रखंड के जेस्ट श्रेष्ट सामाजिक कार्यकर्ता, सेवा निर्मित शिक्षक सेवा निर्मित सैनिक एवं विभिन्न समाजों के अध्यक्ष के साथ-साथ जनप्रतिनिधि की उपस्थित रही। सबों ने एकजुट होकर देश के वीर शहीदों को नमन किया एवं उनके प्रति उनके परिवार जनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *