कृष्णानगर में जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक

0

Last Updated on August 8, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गिरिडीह के सामाजिक कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी झारखंड के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को गिरिडीह कृष्णानगर में जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में उपस्थित आम आदमी पार्टी के सभी साथियों ने सर्वसम्मति से कृष्ण मुरारी शर्मा के नेतृत्व में आगे राजनीतिक दिशा तय करने का निर्णय लिया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि झारखंड और झारखंडियत का ख़्याल रखने वाली धर्मनिरपेक्ष पार्टी के साथ ही वे सब जायेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में आम आदमी पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व का ध्यान नहीं है। इस कारण उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया।

बैठक में आप के जिला उपाध्यक्ष रोजन अंसारी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरीशंकर यादव, नगर अध्यक्ष राजीव रंजन, नगर उपाध्यक्ष मो. कबीर, गिरिडीह विधानसभा उपाध्यक्ष मुर्शीद मिर्जा, देवरी के प्रखंड अध्यक्ष कासिम अंसारी, जमुआ विधानसभा संगठन मंत्री तैयब अंसारी, जमुआ प्रखंड अध्यक्ष मुशर्रफ अंसारी, इम्तियाज अंसारी, निजाम अंसारी, धनवार प्रखंड उपाध्यक्ष शकलदेव यादव, तिसरी प्रखंड संगठन मंत्री परवेज आलम, युवा नेता आशीष भदानी, शशि यादव, दिनेश यादव, सुदामा दास, अजीत साव, मुकेश साव, करण कुमार, उमेश दास, मनोज यादव, महेश यादव, प्रशांत यादव, मोबिन अंसारी, संजय टुडू, लखन मुर्मू सहित कई लोग मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *