आशीर्वाद रिसोर्ट में खुला मुनिया देवी का प्रधान चुनावी कार्यालय
Last Updated on October 22, 2024 by Gopi Krishna Verma
![](https://i0.wp.com/www.dahadindia.com/wp-content/uploads/2024/10/1000686430-1024x576.webp?resize=640%2C360&ssl=1)
गिरिडीह। सोमवार देर रात को गिरिडीह के सिहोडीह में आशीर्वाद रिसोर्ट में गांडेय विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी चुनाव प्रधान कार्यालय का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विधिवत फीता काटकर किया।
![](https://i0.wp.com/www.dahadindia.com/wp-content/uploads/2024/10/IMG-20240519-WA0026-88-724x1024.webp?resize=640%2C905&ssl=1)
छत्तीसगढ़ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा यह चुनाव झारखंड की दशा और दिशा तय करेगी। डबल इंजन की सरकार का लाभ प्रदेश की आम जनता को मिल सके, इसके लिए झारखंड में भाजपा की सरकार बनानी है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सिर्फ युवाओं को ठगने का काम किया है। यह जवाब इस बार विधानसभा की चुनाव में जवाब देगी।
![](https://i0.wp.com/www.dahadindia.com/wp-content/uploads/2024/10/vidya-culam-tutorials-111-69-jpg.webp?resize=640%2C605&ssl=1)
मौके पर उपस्थित गांडेय भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी, ज़िला अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, पूर्व ज़िला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक, संसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, कामेश्वर पासवान, महेश राम, रंजीत मरांडी, भाजपा नेत्री उषा कुमारी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।