भाजयुमो द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नव मतदाताओं ने प्रधानमंत्री को सुना

0

Last Updated on January 25, 2024 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। गुरुवार को गिरिडीह ज़िले के 6 विधानसभा में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एलइडी के माध्यम से प्रधानमंत्री जी की बातों को हजारों की संख्या में गिरिडीह के भी नव मतदाता ने सुना।

निम्न स्थानों पर आयोजित हुए कार्यक्रम:

भारतीय जनता युवा मोर्चा गिरिडीह के द्वारा गिरिडीह जिला के गिरिडीह विधानसभा में झंडा मैदान के निकट विवाह भवन में कार्यक्रम हुआ, गांडेय डाकबंगला कैम्पस, जमुआ सामुदायिक भवन, कारूडीह , जमुआ, राजधनवार, आदर्श कॉलेज राजधनवार, बगोदर – सरिया कॉलेज सरिया, डुमरी प्रखण्ड के हटियाटांड़ इसरी बाजार, डुमरी, बगोदर – सरिया कॉलेज सरिया के तत्वावधान में आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को हजारों की संख्या में सुना।

इस दौरान गिरिडीह विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में गिरिडीह के निवर्तमान विधायक निर्भय शहाबादी व भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे। पहली बार मतदान करने को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा गया।

निर्भय शहाबादी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 में भारत को विकसित भारत बनाना चाहते हैं उस विकसित भारत की आधार भारत के नौजवान हैं।

रूपेश सिन्हा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करके आज के युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करें।

भाजपा नेता विनय सिंह ने कहा कि भारत सबसे युवा और ऊर्जावान देश है, जिसे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत राय ने कहा की भारत एक युवा देश है आज देश की सबसे बड़ी आबादी युवाओं की है और देश के प्रधानमंत्री जी का विशेष ध्यान युवाओं पर है।

साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा गिरिडीह के द्वारा महेंद्रा क्लासेस और विक्रमादित्य क्लास में 12 जनवरी युवा दिवस के एक दिन पहले वाद-विवाद प्रतियोगिता करवाई गई थी। जिसके विजेता और प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र ओर मेडल देकर सम्मानित करने का किया गया।

कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो ज़िला महामंत्री शंभू शर्मा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन भाजयुमो गिरिडीह जिला महामंत्री मिथुन चंद्रवंशी के द्वारा किया गया।

मौके पर उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रंजीत कुमार राय, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विक्की गुप्ता, शुभम पांडे, सौरभ सिन्हा, युवा मोर्चा के जिला आईटी सेल संयोजक गौतम भादानी, आलोक केशरी, सुरेंद्र लाल, सोनू, संजीव, राजेश, शेर्यांश, सागर, ब्रजेश सहित सैकड़ों की संख्या में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं की उपस्थिति थी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *