अगली बार झारखंडी धाम आऐंगे तब तक इस तीर्थ स्थल का नाम देश स्तर तक ले जाएंगे: अमित शाह

0

Last Updated on September 20, 2024 by Gopi Krishna Verma

दो तिहाई बहुमत से झारखंड में बनेगी भाजपा की सरकार: अमित शाह

गिरिडीह/जमुआ/ पप्पू कुमार वर्मा/ बद्री यादव। शुक्रवार को गिरिडीह के जमुआ में भाजपा के परिवर्तन रैली/ परिवर्तन सभा का आयोजन झारखंडधाम से सटे मुरखारी मैदान में किया गया। सभा के बाद वे झारखंडधाम में बाबा के दर्शन को पहूंचे। इस दौरान सड़क के दोनों ओर दर्शकों की खचाखच भीड़ भरी थी। वहीं सभा स्थल पर एक लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी व चंपई सोरेन, जमुआ विधायक केदार हजरा, पूर्व गांडेय विधायक जयप्रकाश वर्मा, ज़िप अध्यक्ष मुनिया देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा सहित कई गणमान्य मंचासीन थे।

सभा में मुख्य वक्ता के रुप में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विपक्षियों पर खुब बरसे। उन्होंने कहा कि आज वह झारखंडधाम पहूंचे हैं अगली बार जब वह यहां आऐंगे तब झारखंडी धाम का नाम पूरे देश के लोग जानेंगे। वे इसे देश स्तर तक ले जाएंगे।

कहा अबकी बार झारखंड में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। झारखंड में भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है। यहां के एक कॉग्रेस नेता आलमगिरी आलम के घर से 350 करोड़ कैश बरामद किया गया। सारा पैसा हेमंत सोरेन का था। कहा इस भ्रष्टाचार की गंगा को समुद्र तक नहीं पहुंचने देंगे।

कहा मंडल कमीशन की रिपोर्ट इंदिरा गांधी ने नहीं होने दिया। ओबीसी कमीशन को सत्तर साल तक मान्यता नहीं दी गई। आज़ मोदी सरकार ने केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक विद्यालय में 27 प्रतिशत आरक्षण ओबीसी वर्ग को दिया है।

झारखंड सरकार वादाखिलाफी कर युवाओं को पांच लाख नौकरियां नहीं दी। यह वादाखिलाफी करने वाली सरकार है। दस साल तक केंद्र में लालु व सहयोगी पार्टियों की सरकार रही। उस दौरान झारखंड को महज 84 हजार करोड़ दिया। आज नरेंद्र मोदी की सरकार ने झारखंड के विकास के लिए 38,100 करोड़ दिया।

देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जिसने झारखंड में डेढ़ सौ किलोमीटर रोड़ शो किया। बारिश में भी यहां पहुंचे और लोगों को सम्मान दिया।

आज जिस प्रकार झारखंड में घुसपैठियां बढ़ रही है कि आने वाले तीस सालों में यहां उनकी जनसंख्या आधी से ज्यादा हो जाएगी। इसको रोकने के लिए झारखंड सरकार को बदलना होगा। भाजपा की सरकार बनने पर रोहिंग्या व घुसपैठियों को चुन-चुनकर भगाएंगे।

झारखंड में खनिज है और झारखंडी गरीब है। ऐसे झारखंड सरकार कारण हो रहा है। लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्यों का रुख कर रहे हैं। उनकी सरकार बनने पर रोजगार के लिए हो रहे पलायन रोकेंगे। आज़ की सभा से यह स्पष्ट है कि झारखंड परिवर्तन चाह रही है। वे झारखंड में परिवर्तन कर विकास करेंगे।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड में लॉ एंड ऑर्डर बदहाल है। सरकार का अफसरों पर लगम नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि संघर्ष से बने झारखंड को कॉग्रेस ने आदिवासी व मुलवासी को दबाने का काम किया। हेमंत सोरेन भी आदिवासी के बारे में नहीं सोचते वह सिर्फ लुटने में लगे हैं और बंग्लादेशी घुसपैठ कर रहे हैं। भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। झारखंड में परिवर्तन जरुरी है। 

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गठबंधन की सरकार ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। जाहे वह 2500 रुपए महिना महिलाओं, दिव्यांगों को दिए जाने की बात हो अथवा सात हजार रुपए बेरोज़गारी भत्ता दिए जाने की। सरकार नौकरी के बदले मौत बांट रही सरकार। ऐसी सरकार को बदलनी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *